जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर–4 में शंकर स्टोर पर हमला, तीन लोग घायल

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर–4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत छुट्टे पैसे को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।
हमले में शंकर स्टोर के संचालक और उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने आई उनकी माता जी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा, जिससे उन्हें भी चोटें लगी हैं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *