
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनसुनीय गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने तेज़ रफ्तार में ऑटो चलाते हुए आगे चल रही ट्रेलर में ज़ोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या JH05E E2248 में तीन सवारी बैठी हुई थीं। तेज रफ्तार के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रेलर संख्या JH05CY 7749 से जा टकराया।
हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान साकरी लेंगी के रूप में हुई है, जो चाईबासा के मंझारी का निवासी बताया जा रहा है।
वहीं हादसे में कीताडीह निवासी संदीप पूर्ति और ऑटो चालक मो. शराफत गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
