विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार पर जोर

Spread the love

जमशेदपुर विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा सभी के लिए समान और सुलभ उपचार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर के अध्यक्ष कहा कि कैंसर आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, लेकिन समय रहते पहचान और सही उपचार से कई प्रकार के कैंसर को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय परामर्श जीवन रक्षक साबित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक (United by Unique)” रखी गई है, जो यह संदेश देती है कि प्रत्येक कैंसर रोगी की यात्रा अलग होती है और उपचार के दौरान संवेदनशीलता, सम्मान तथा व्यक्तिगत देखभाल बेहद आवश्यक है।
आम जनता से अपील की गई है कि तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाएं तथा विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित कैंसर स्क्रीनिंग समय-समय पर कराते रहें। स्वास्थ्य विभाग लोगों से जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *