सरायकेला में गौ तस्करी की कोशिश नाकाम, गौ रक्षकों ने एक गौवंश कराया मुक्त, एक संदिग्ध पुलिस के हवाले

Spread the love

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित बस्ती में गौ तस्करी की सूचना पर गौ रक्षकों ने कार्रवाई करते हुए एक गौवंश को मुक्त कराया है. मौके Siva एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक का नाम जाकिर बताया जा रहा है, जो जमशेदपुर के जुगसलाई का निवासी है. बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ पिकअप वैन से पहुंचा था और एक कमजोर हालत में मौजूद गौवंश को ले जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के सिंहभूम प्रभाग अध्यक्ष मंटू दुबे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को रोक लिया. इस दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि एक युवक को दबोच लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम जाकिर बताया. गौवंश के संबंध में पूछे जाने पर युवक ने दावा किया कि गाय गाभिन है और वह उसे खरीदकर अपनी खटाल ले जा रहा था. हालांकि चिकित्सा जांच में उसके दावे की पुष्टि नहीं हो सकी. इसके बाद उसे आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है. फरार चालक की तलाश भी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *