मोकामा थाना क्षेत्र के दो दर्जन मामलों के अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र में हत्या ,लूट, और रंगदारी सहित 22 मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ 1आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार राजीव गोप पर नन बेलेबल वारंट भी जारी था।एसडीपीओ ने बताया कि राजद से बाढ़ विधानसभा प्रत्याशी कर्णवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया से भी इसका सम्बन्ध था।पुलिस ने मोकामा थाना कांड संख्या 41/26 में गिरफ्तार किया है।26 जनवरी की रात मोकामा के मोलदियार टोला निवासी सिद्धार्थ से 25 हजार की रंगदारी की मांग किया गया ,रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर इस कुख्यात को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *