टाटा पावर के संवेदक पर मजदूरों का आरोप, जबरन ट्रांसफर के खिलाफ यूनियन का विरोध, चक्का जाम की चेतावनी

जमशेदपुर के टाटा पावर कंपनी के संवेदक आर.के. इरेक्टर द्वारा कंपनी में वर्षो से कार्यरत मजदूरों को बेवजह दूसरे स्थान पर ट्रांसफर करने का विरोध टाटा पावर मजदूर यूनियन ने जताया हैँ, इस मामले में गुरुवार को उप श्रम आयुक्त कार्यालय में त्रिपाक्षिय वार्ता आयोजित की गई थी लेकिन प्रबंधन के तरफ से वार्ता में कोई नहीं पहुंचा, बता दें वर्षो से ये मजदूर टाटा पावर जोजोबेरा के प्लांट में कार्यरत थे लेकिन अब बेवजह उन्हें पावर हाउस 7 में ट्रांसफर किया गया हैँ, और इसी का विरोध मजदूर कर रहे हैँ, यूनियन के उपाध्यक्ष अम्बुज ठाकुर ने बताया की संवेदक अपनी मनमानी कर रही हैँ और यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी, उन्होने कहा की आगामी 17 जनवरी को मजदूरों के साथ यूनियन की बड़ी बैठक हैँ और उसमे यह मामला उठाया जायेगा, और आगे आंदोलन के तहत चक्का जाम भी हो सकता हैँ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *