
जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। जिन मंडलों में सक्रिय सदस्यों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई, वहां फिलहाल घोषणा को स्थगित रखा गया है।
घोषित सूची में कई मंडलों में नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ मंडलों में पुराने अध्यक्षों पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है। वहीं कई मंडलों में अध्यक्षों को बदल भी दिया गया है। मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई है। यह घोषणा जमशेदपुर महानगर के चुनाव प्रभारी सह बोकारो के पूर्व विधायक बीरेंची नारायण एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह द्वारा की गई। घोषणा के बाद नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में खुशी की लहर देखी गई। सभी ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
