
चांडिल मंगलवार को ईंचागढ़ के विधायक सविता महतो ने पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कांड्रा चांडिल सड़क मरम्मती कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक ने कहा यह सड़क काफी जर्जर हो गया था। उन्होंने कहा 4 माह में 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से कांड्रा चांडिल सड़क चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक 6.3 किमी सड़क का राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य होगा। उन्होंने कहा सड़क का निर्माण होने से लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी। विधायक ने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, राहुल वर्मा, मेहताब आलम, सुबोधिनी माहली, अनुराग आनंद, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, राजु किस्कू, कृष्णा किशोर महतो, शंकर लायेक, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, समीर महतो, विष्णु लाहा, अरुण टुडू सहित कई लोग उपस्थित थे।
