जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की  जिला कमेटी घोषित, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी 1 फरवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में होगा राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव का भव्य आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया। साथ ही एडवाइजर सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इसके उपरांत बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अनुसार यह भव्य उत्सव 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन का उद्देश्य बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला और पारंपरिक कलाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अपर्णा गुहा, उत्तम गुहा, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। यह आयोजन बांग्ला संस्कृति को नई पहचान देने के साथ समाज में सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *