चांडिल प्रखंड में “रन फॉर झारखंड” एवं रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन।

Spread the love

चांडिल। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने (रजत जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में चांडिल प्रखण्ड मुख्यालय में “रन फॉर झारखंड” एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो की उपस्थिति थी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मनरेगा अंतर्गत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचलाधिकारी प्रदीप महतो, उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, राहुल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *