
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के बाद जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूजा समितियों को समय पर सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समन्वय स्थापित करने से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
केंद्रीय समिति ने विशेष रूप से सभी विसर्जन घाटों पर क्रेन की व्यवस्था, खासकर डिमना लेक में कम समय में युद्धस्तर पर कार्य पूरा कराए जाने के लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया। समिति ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से सभी घाटों पर विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।
देर रात तक विभिन्न विसर्जन स्थलों पर वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी डटे रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।
इसके साथ ही साकची स्वर्णरेखा घाट पर पूजा सामग्रियों को नदी में प्रवाहित करने के बजाय अलग कुंड की व्यवस्था कराने के लिए भी समिति ने प्रशासन को धन्यवाद दिया।
आज के प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नॉर्थ जोन प्रभारी नीरज सिंह, प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, अशोक सिन्हा, गौतम प्रसाद, नंद जी सिंह, नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, चमनदीप गिल, प्रदीप दास, ओम्यो ओझा, अभिषेक कुमार, राघवेंद्र मिश्रा, पी.एस. माथुर, सुरजीत चौधरी, अर्जुन शर्मा, राजेश सिंह एवं जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।