जमशेदपुर में महानवमी पर धूमधाम, रघुवर दास ने किया कन्या पूजन

Spread the love

जमशेदपुर : महानवमी के अवसर पर शहरभर में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भालूबासा शीतला मंदिर में 251 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद खिलाया। इस दौरान उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास, बहू सह विधायक पूर्णिमा दास साहू समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

रघुवर दास ने कहा कि माँ दुर्गा आदि शक्ति हैं और उनसे झारखंडवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि मातृशक्ति की पूजा वर्षभर होनी चाहिए, तभी हम सच्चे अर्थों में माँ की आराधना का फल प्राप्त कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *