गोबिंदपुर पेट्रोल पंप के सुबह टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का,ईलाज के क्रम में हुई मौत

Spread the love


राजनगर प्रखंड के गोबिंदपुर में सुबह सुबह टहलने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने धक्का मारा, जिससे व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा,वहीं स्थानीय लोगों ने उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए,108 एम्बुलेंस से मदद लेनी चाही,लेकिन एम्बुलेंस सेवा नही मिल पाई,अनान फानन में निजी वाहन से युवक को पहले हेंसल प्रिया हेल्थ क्लीनिक पहुँचाया गया,लेकिन क्लीनिक में उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए,ईलाज करने से साफ मना कर,फिर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया,जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया।एमजीएम में ईलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।व्यक्ति की पहचान गोविंदपुर निवासी लखिन्द्र मार्डी के रूप में हुई है।जो प्रतिदिन के भांति आज भी मोर्निंग वॉक में निकला था,जहाँ यह दुर्घटना घटी।
घटना के बाद राजनगर पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *