जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात जादू-टोना की आशंका में 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर हत्या कर दी गई

जमशेदपुरः के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा बस्ती में सोमवार देर रात जादू-टोना की आशंका में 19 वर्षीय अजय बासा उर्फ डांटू की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी और तनाव फैल गया. जानकारी के अनुसार, अजय देर रात अपने मित्र संदीप के साथ घर से निकला था. कुछ घंटे बाद उसकी लाश गाढ़ाबासा में खून से लथपथ मिली. स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर टाटा मुख्य अस्पताल लेकिन जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मित घोषित कर दिया. लोगों का आरोप लगाया कि संदीप तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त रहता था और जादू-टोना के बहाने उसने ही हत्या की है. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर हंगामा भी किया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा. मृतक अजय घर का इकलौता बेटा था. कुछ दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से दुख में था. बेटे की हत्या से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गाढ़ाबासा में भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह घटना एक बार फिर समाज में अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *