
इस मौके पर सांसद विद्युत वरन महतो और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पौधा और अंगवस्त्र देकर किया गया।
कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरन महतो, विधायक मंगल कालिंदी,विधायक पूर्णिमा दास साहू, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव हांसदा, सीएओ मनोज कुमार, बीडीओ समेत कंपनी के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
आर्टिफिशियल लिंबा मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और आरईसीएल की मदद से दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सहायक उपकरण बांटे गए,
इस पहल से लाभार्थियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है।
वही सांसद विद्युत वरन महतो हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि दिव्यांगजन खुद को अकेला महसूस न करें। सरकार लगातार उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इलेक्ट्रॉनिक चलित ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे।
पूर्णिमा दास साहू भारत सरकार का लक्ष्य है अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। आज हमें खुशी है कि इन कंपनियों के सीएसआर फंड से दिव्यांगजनों को साइकिल और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।”
इस कार्यक्रम ने साबित किया कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और सही अवसर मिलने पर वे भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और कंपनियों का आभार व्यक्त किया।
