जमशेदपुर दुर्गा पूजा को लेकर पूरे शहर में धूम देखी जा रही है पंडाल उद्घाटन के साथ भक्ति मां के दर्शन को निकल रहे हैं

भक्ति को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर आज साकची पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग सिविल ड्रेस के जवानों को सिटी एसपी ने पहले जवानों को ब्रीफिंग किया उसके बाद हरी झंडी देकर रवाना किया.वही टीएसपी कुमार शिव आशीष ने कहा बाइक पेट्रोलिंग के जवान सख्त निर्देश दिया गया है की पूजा के दौरान भीड़ भाड़ और पंडाल के आसपास लगातार वह गश्ती करते रहेंगे साथ ही रात के वक्त मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा के आसपास भी पेट्रोलिंग करनी है ताकि नजर रखा जा सके कोई ऐसी घटना ना हो जिससे शहर का माहौल खराब हो। वहीं उन्होंने कहा पूजा के दौरान 6 दिन के लिए बैंक भी बंद है।तो बैंकों के आसपास भी बाइक पेट्रोलिंग के जवान नजर रखेंगे वहीं उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी तरीके का भी कोई भी घटना होता है तो पहले सूचना पुलिस को देर ना कि किसी तरीके का सोशल मीडिया में कोई भी चीज वायरल ना करें ऐसे करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुमार शिवशीष ( सी टी एसपी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *