छोटा गोविंदपुर में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, गौतम बुद्ध थीम बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

जमशेदपुर : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, दुर्गा हाट बाजार, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभ उद्घाटन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री, झारखंड सरकार की माननीय श्रीमती दीपिका सिंह पांडे तथा विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री मंगल कालिंदी के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सदस्य डॉ. परितोष सिंह, कांग्रेस नेता अशोक चौधरी, विजय यादव, विजय खान, भाजपा नेता बबुआ सिंह सिंह तथा दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद और गौतम प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस वर्ष का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि इसकी थीम गौतम बुद्ध पर आधारित है। यह थीम शांति, धैर्य और अहिंसा का संदेश देती है। वर्ष 2025 में समिति अपने 57वें वार्षिकोत्सव का आयोजन कर रही है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु और नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

समिति की ओर से सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया है और आमजन से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार पधारकर माँ दुर्गा की आराधना कर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *