डुमरी के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत,परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Spread the love

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैनपुर पंचायत के तूईओ के रहनेवाले केशव महतो के 28 वर्षीय पुत्र लालचंद महतो की दुबई दुबई में बिल्डिंग से गिरने से बुधवारu शाम को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही यहां रह रहे उनके स्वजनों में कोहराम मच गया है।सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली अली मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों का ढाढ़स बंधाया। मृतक लालचंद महतो अपने पीछे पत्नी जयंती देवी,पिता केशव महतो और माता कौशल्या देवी को छोड़ गया।

सिकन्दर अली ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत का यह इकलौता मामला नहीं है।आए दिन देश के दूसरे राज्यों समेत विदेशों में काम के दौरान बगोदर प्रखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत के मामले सामने आते रहे हैं। बता दें कि गिरिडीह,बोकारो हजारीबाग जिले के काफी युवा रोजी-रोटी के लिए विदेश समेत देश के दूसरे राज्यों,महानगरों में पलायन करते हैं। वहां राेजगार कर अपने परिवार का भरण- -पोषण करते हैं। इसी दौरान कई मजदूरों की मौत हो जाती है इसलिए सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल करने की जरूरत हैं ताकि पलायन रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *