दुर्गा पूजा के अवसर पर मुसतैद ट्रैफिक व्यवस्था के लिए केंद्रीय समिति ने विभिन्न सुझावों के साथ परिवहन विभाग से की बैठक

Spread the love

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक के साथ जिला परिवहन कार्यालय में संपन्न हुई
समिति ने दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में एक बेहतर एवं पारदर्शी ट्रैफिक व्यवस्था शहर वासियों एवं दुर्गा पूजा समितियों को प्राप्त हो इसके लिए विभिन्न स्थलों पर पार्किंग के स्थलों को चिन्हित कराते हुए बड़े-बड़े होर्डिंग या बैनर लगवाने की मांग की
पूजा के दरमयान सरकारी व्यवस्था में आम जनों के साथ किसी भी प्रकार की शुल्क की प्राप्ति ना किया जाए

कदमा रकिनी मंदिर चौक से लेकर कदम टेंपो स्टैंड तक पर्याप्त मात्रा में ट्रैफिक पुलिस की उपस्थित की मांग की गई

स्ट्रेट माइल रोड के अगल-बगल अवैध दुकानों एवं अवैध पार्किंग वाहनों को हटाया जाए

बड़े-बड़े वाहन , बसो का पार्किंग स्थल मरीन ड्राइव की ओर स्थल को चिन्हित करते हुए किया जाए

बहुत सारे जगहो पर बहुत दिनों से भारी वाहन ने खड़ी है उसकी सूची भी समिति ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया
अबिलंब उस पर कार्रवाई की जाए

डिमना चौक से आगे सरकारी जमीन को पूजा समितियों को पार्किंग स्थल बनाने की अनुमति प्रदान की जाए

करंडीह चौक पर वन वे सिस्टम लागू करना
स्टेशन चौक , संकटा सिंह पेट्रोल पंप से बागबेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग जो पूर्व कल से बंद थी उसे पुनः बंद करवाना

शोभा यात्रा के दिन विसर्जन रूट पर केवल शोभायात्रा के अलावा कोई भी किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश को प्रतिबंधित करना
एग्रिको चौक, आ र डी टाटा गोल चक्कर, काशीडीह चौक साकची गोल चक्कर ,रामलीला मैदान , बारीडीह चौक एवं मुख्य रूप से बर्मामाइंस चौक पर मुस्तैदी के साथ ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाए

इन सब सुझावों के साथ परिवहन विभाग ने भी केंद्रीय समिति को दिशा निर्देश पूजा समितियां को उपलब्ध कराने हेतु प्रदान किया जिससे आपसी परस्पर सहयोग स्थापित करते हुए शहर में एक बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था पूजा के दरमियान देखने को मिले इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है
बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महासचिव आशुतोष सिंह संयोजक प्रमोद तिवारी उपाध्यक्ष अशोक सिंह प्रदीप दास मनीष कुमार सतेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *