
चांडिल बुधवार को चांडिल थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों का कागजात इत्यादि का जांच किया। थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ ने बताया कि अभी एंटी क्राइम चेकिंग लगातार जारी रहेगा। त्योहारों में असामाजिक तत्वों पर खास नजर रखा जाएगा।
