गिरिडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सिहोडीह से दो महिलाएं व दो युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Spread the love

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित एक घर से सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाएं और दो युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस को आशंका है कि यहां से,क्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।जानकारी के अनुसार, जिस मकान में ये लोग ठहरे हुए थे वह लेदा निवासी टेकलाल मंडल का है।

मकान में तीन फ्लैट बने हैं, जिनमें से दो में परिवार रहते हैं जबकि एक में सभी आरोपी करीब एक महीने से रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां लगातार पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। जब पड़ोसियों ने पूछताछ की तो घर में रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था। सोमवार शाम संदिग्ध गतिविधि के दौरान दो पुरुष अंदर आए और एक व्यक्ति भागने की कोशिश करते हुए पकड़ में आने से बच गया। इसके बाद ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस टीम के साथ मकान का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर दो महिलाएं और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई तरह की दवाइयां और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पूरे रैकेट के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *