
पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में लावा पंचायत के कियाबोहाल गांव निवासी गंगासागर टूडू (30 वर्ष) की मौत हो गई,हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर घंटों सड़क जाम किया और मृतक परिवार के लिए उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गंगासागर टूडू मोटरसाइकिल से जमशेदपुर ड्यूटी जा रहे थे,तभी गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी,हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी और कई प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत शुरू की,उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,लंबी बातचीत के बाद 3.50 लाख रुपये मुआवजे पर सहमति बनी,इसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,मुआवजा मिलने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया, और यातायात सामान्य हुआ,मृतक विवाहित था और हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था,प्रशासन ने मृतक परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
