
चाकुलिया : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत चाकुलिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा टाउन हॉल चाकुलिया में नगर निकाय चुनाव के तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय बैठक नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, विशिष्ट तिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी जिला पर्वेक्षक एवं विशिष्ट तिथि में ज्योति सिंह माथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार सह जीपीसीसी के पर्यवेक्षक शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत एवं बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।
आज के बैठक में मुख्य अतिथि सिरीबेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता जिनका चयन वार्ड अध्यक्ष के रूप में किया गया है। उनका सत्यापन कार्य की जा रही है, साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बुथों का BLA-2 का सत्यापन भी किया जा रहा है, साथ ही मुख्य अतिथि सिरीबेला प्रसाद ने विगत चाकुलिया नगर पंचायत के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की अधतन स्थिति की जानकारी भी प्राप्त किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आप सभी जनहित के कार्य में लग जाएं और आम जनता का विश्वास हासिल करें, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी करें। जिससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके।
बलजीत सिंह बेदी जिला प्रभारी ने कहा कि वार्ड में सक्रिय पदाधिकारी का चयन करें कमिटी में सभी समाज, सभी धर्म के लोगों का समायोजन करें। मजबूती से संगठन का कार्य करें।
उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि एआईसीसी, पीसीसी एवं जिला कांग्रेस ने संगठन के द्वारा आप सबों को शक्ति सौंपा जा रहा है। ईमानदार एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें।
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि चाकुलिया नगर में प्रदेश सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी, ज्योति सिंह मथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार ने पहुँच कर कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढाया है। सभी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र भ्रमण करे समस्याओं का निरिक्षण कर समाधान का प्रयास करें।
बैठक का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के. के. शुक्ला, मुरारीलाल शर्मा का. अध्यक्ष, समीर दास, प्रिंस सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, शमशेर खान, संजय कुमार, जयदेव दास, चेतनाय मांझी, पशुपति बेरा, दिलीप शुक्ला, सलाउद्दीन अंसारी, मो. नसीम, मो. नौशाद अंसारी, विनोद कुमार शर्मा, अंशु मिश्रा, चिकु दास, देवल महतो सहित वार्ड के पदाधिकारी शामिल हुए।