जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से स्वछता पखवाड़ा की शुरुआत की गईं है

जिसमे जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया और मानगो नगर निगम के सैकड़ों सफाई कर्मियों को आज जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं नगर निगम के नगर उपर आयुक्त कृष्णा कुमार ने हरी झंडी दिखा कर सभी को रवाना किया, इसके साथ ही सभी ने सफाई को बढ़ावा देने के लिए शपथ भी लिया, वंही जिला प्रशासन की ओर से जमशेदपुर में 40 और मानगों में 17 स्थानों को चिन्हित किया गया है, 17 तारीख से 2 अक्टूबर तक इस अभियान में शहर में जिन जगहों पर सफाई नहीं होती, जहां लोग कचरा फेंकते हैं उन जगहों को साफ सफाई करवा कर पेंटिंग और पौधारोपण किया जाएगा, सफाई कर्मियों से केक कटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ मंदिर और पूजा पंडालून से निकलने वाले फूलों को इकट्ठा किया जाएगा, जिसके लिए नगर निगम में 10 वाहनों को पूरे शहर में रवाना किया, मंदिर और पूजा पंडालून से निकलने वाले फूलों को इस वाहनों में इकट्ठा कर रही साइकलिंग कर खाद का निर्माण किया जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *