जमशेदपुर मे अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है, जंहा सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी बाजार के वर्धमान ज्वेलर्स मे अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है, वंही भागने के कर्म मे अपराधियों ने दुकानदार को बंदूक की बट से मार कर घायल कर दिया है

वंही दुकानदार का इलाज अस्पताल मे चल रहा है, वंही घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी डीएसपी सहित थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गए है, घटना के बारे मे बताया जा रहा है कि 6 की संख्या मे आए अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है, लोगों का आक्रोश भी है कि एक किलोमीटर के अंदर सोनारी थाना है, सोनारी बाजार मे दीनदहाड़े इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है, जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है, वंही यह भी लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी इस बाजार के ज्वेलर्स मे लूट हुई थी, मगर अब तक अपराधी पकड़े नहीं गए, वंही लूट की पूरी घटना सीसी टीवी मे कैद हो गईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *