70000 का 5 किलो लड्डूजमशेदपुर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है. इस बीच किताडीह बॉयज क्लब के गणेश उत्सव की अनोखी परंपरा की खूब चर्चा हो रही है. बता दे कि साल 1983 से यहां गणेश उत्सव का आयोजन होता है. इसके विसर्जन की खासियत यह होती है कि यहां गणपति के लड्डू की बोली लगाई जाती है.

5 किलो लड्डू की इस साल 70 हजार की बोली लगाई गई जिसे जोगिंदर राव के परिवार ने खरीदा. पिछले साल 5 किलो लड्डू की बोली 55000 लगी थी. 500 से बोली की शुरुआत होती है. श्रद्धालु अपनी हैसियत के अनुसार बोली लगाते हैं. बोली लगाकर लड्डू खरीदने के बाद जोगिंदर राव का परिवार काफी खुश नजर आया. उन्होंने इसे गणपति की कृपा बताया. उन्होंने बताया कि हर साल बोली में शामिल होते हैं इस साल मन बना लिया था कि चाहे जितनी कीमत चुकानी पड़े गणपति का लड्डू जरूर खरीदेंगे. वही कमेटी की ओर से बताया गया कि गणपति पर आस्था रखने वाले श्रद्धालु बड़ी शिद्दत से इस बोली में हिस्सा लेते हैं हर साल धूमधाम से यहां गणपति उत्सव का आयोजन किया जाता है. जिसमें सामूहिक सहभागिता होती है. देर शाम धूमधाम से गणपति का विसर्जन कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *