साकची थाना क्षेत्र के मानगो गांधी घाट पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना टल गई। करीब 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला स्वर्णरेखा नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश कर रही थीं

तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाते हुए मदद के लिए दौड़े कुछ युवकों ने तत्काल नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाला और उनकी जान बच गई बचाव के बाद महिला से जब उनका नाम और पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम लक्ष्मी नारायण यादव और निवास स्थान बारिडीह बताया। हालांकि उन्होंने इस कदम के पीछे की वजह नहीं बताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बेहद व्याकुल और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रही थीं स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक देखभाल देने के बाद सुरक्षित घर ले जाने की व्यवस्था की। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश भी शुरू कर दी है इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ताकि परिवार को सुरक्षित रूप से महिला सौंपा जा सके घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि उनकी सतर्कता से एक अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरत के समय मदद करना इंसानियत का सबसे बड़ा धर्म है और यह घटना उसकी मिसाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *