झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के पूर्व विधायक दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म को लेकर उनके टेल्को स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह से ही VVIP के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है

Spread the love

वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस एवं प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर रखी है. उपयुक्त एवं एसएसपी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. बता दे कि श्राद्धकर्म में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे. शुक्रवार को सबसे पहले श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार सहित झामुमो एवं अलग- अलग राजनीतिक दलों के लोग शामिल रहे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *