धनबाद का कुख्यात अपराधी फहीम खान, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया

Spread the love

फहीम वर्तमान में घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद है सूत्रों के अनुसार, 27 अगस्त को भी उसकी तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उसे सुरक्षा कड़ी रखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक इलाज मिलने के बाद उसी शाम वापस जमशेदपुर लाया गया। शुक्रवार को एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते जेल प्रशासन ने तत्काल निर्णय लेकर उसे एमजीएम अस्पताल भेजा। डॉक्टरों की टीम उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।बताया जाता है कि फहीम खान लंबे समय से बीमार चल रहा है उसे उच्च रक्तचाप, शुगर और सांस लेने में और पेट की समस्याएं हैं, जिसके चलते उसे समय-समय पर इलाज की जरूरत पड़ती रहती है। शुक्रवार को भर्ती होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है इमरजेंसी वार्ड के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है गौरतलब है कि फहीम खान दो वर्ष तक धनबाद जेल में रहा। इसके बाद 2013 में उसे घाघीडीह जेल शिफ्ट किया गया था। अपराध जगत में उसका नाम धनबाद के सबसे कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है जेल प्रशासन का कहना है कि कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *