करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट में नहाने गई पांच युवतियां डूबी, तीन को बचा लिया, एक की मौत तो दूसरा लापता

Spread the love

झरिया सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा बाई क्वार्टर घाट की वही रहने वाली पांच युवतियां करमा पूजा के लिए दामोदर नदी घाट नहाने गई थी।इस दौरान पांच युवतियां डूबने लगी, स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह से तीन युवती को बचा लिया गया। लेकिन तेज पानी के धार में दो युवती वह गई। जिसमें एक बच्ची रुकमानी कुमारी ओर संध्या कुमारी है। रुकमानी मानी कुमारी को तेज बहाव में बहकर मोहलबनी घाट पहुंच गया, स्थानीय लोगों और सुदामडीह पुलिस के सहयोग बाहर निकाला गया।सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाने के दौरान डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वहीं संध्या कुमारी अभी भी लापता है, तलाश जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में ग़म का माहौल बना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *