कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love

कपाली।सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है। मामले में एक अन्य युवक की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कपाली ओपी पुलिस ने रामु चौक में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में युवक ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सरफराज शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरफराज कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर स्थित जुबैर राशन दुकान के पास का रहने वाला है और इससे पहले भी दो बार जेल जा चुका है।

वहीं, पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ब्राउन शुगर या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *