बोड़ाम थाना क्षेत्र के दमदमपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां नवविवाहिता अष्टमी किस्कू (26) ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Spread the love

शादी के महज 11 दिन बाद हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।परिजनों के अनुसार, अष्टमी की शादी बीते 15 अगस्त को एम जी एम थाना क्षेत्र के बालीगुमा निवासी कुश मुर्मू से आपसी सहमति और रीति-रिवाज के साथ हुई थी। मृतका की मां कल्याणी किस्कू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति लगातार अष्टमी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। सोमवार सुबह नाश्ता करते समय भी उसने मां से अपनी परेशानी साझा की थी और कुछ देर बाद ही कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अष्टमी को दुपट्टा से बने फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पति कुश मुर्मू और ससुराल पक्ष अस्पताल पहुंचे। पति ने कहा कि शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी, लेकिन पत्नी ने आत्महत्या क्यों की, यह वह नहीं समझ पा रहा है।स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं आसपास के लोगों ने इस घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि विवाह के ग्यारह दिन बाद ही इस तरह जान देना समाज के लिए चिंता का विषय है। पुलिस ने पति व ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *