
जब कुछ लोग वहां पहुंचकर नौकरी देने के नाम पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए हो- हंगामा करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि G4S सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संचालित कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड बहाली की प्रक्रिया चल रही थी. यहां युवाओं से 5- 5 हजार वसूले जा रहे थे. नौकरी मांगने पर उन्हें टहलाया जा रहा था. इसकी सूचना जब स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. बताया जाता है कि दर्जनों युवा उनके ठगी का शिकार हुए हैं. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिसिया जांच में क्या खुलासा होता है. क्या किंगपिन सामने आएगा या मामले को रफा- दफा कर दिया जाता है.
