चांडिल: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने की जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दी

विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया. इसके बाद डैम के 11 रेडियल गेट खोले गए.

इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोले गए हैं. वहीं डैम का जलस्तर 181.22 मीटर दर्ज किया गया. डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है. रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम के नीचे पुल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति की जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो और संजय हांसदा उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *