ब्याहुत कलवार समाज जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से रविवार को भगवान बलभद्र जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया

इसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोगों को एकजुट करने का अवसर मिलता है. इस मिलन समारोह के जरिये लोग एक दूसरे पारिवारिक पृष्ठभूमि से अवगत होते हैं. इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. साथ ही समाज के मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित भी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *