सोनारी तिलोभट्टा टीओपी से महज 20 फीट की दूरी पर अवैध हथियार बनाने का धंधा संचालित हो रहा था

Spread the love

शनिवार को डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आठ घंटे तक लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लखिंदर सरदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से छह पिस्टल और हथियार बनाने का पूरा उपकरण बरामद किया गया। साथ ही तीन लेथमशीन भी जब्त की गईं, जिन्हें देर रात पुलिस ट्रक से ले जाने की तैयारी में जुटी रही।पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी समीर सरदार अभी फरार है। उसकी तलाश में टीम उड़ीसा और सरायकेला के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार लखिंदर सरदार व उसके सहयोगी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि पिछले एक साल से यह गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। वे दुकान के आगे बैग बेचने के बहाने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते थे।पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य आरोपी समीर सरदार अभी फरार है। उसकी तलाश में टीम उड़ीसा और सरायकेला के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार लखिंदर सरदार व उसके सहयोगी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि पिछले एक साल से यह गन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। वे दुकान के आगे बैग बेचने के बहाने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते थे।हथियार बनाने का काम मृत अपराधी तिलो सरदार के मकान में किया जा रहा था। वहीं से अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। हथियार सप्लाई करने की जिम्मेदारी समीर सरदार संभालता था, जो बिहार के ग्राहकों से संपर्क कर पिस्टल बेचने का धंधा करता था।डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। देर रात तक छापेमारी जारी रही। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मुख्य आरोपी समीर सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *