
गुरुवार दोपहर उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तो वह चित अवस्था में पड़ा मिला. उसका भाई आननफानन में उसे उठाकर टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक विवेक के भाई ने बताया कि उसका भाई विवेक उक्त घर में परिवार के साथ रहता था. अभी बुधवार को ही उसका परिवार अपने गांव बिहार गया था तथा विवेक घर में अकेला ही था. उसके भाई ने विवेक की मौत के लिए उसके दोस्तों के जिम्मेवार होने की आशंका जताई है. भाई ने बताया कि वह जब घर में पहुंचा तो विवेक चित पड़ा हुआ था. छत में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टा लटक रहा था, किन्तु विवेक उससे काफी दूर पड़ा था. उसने विवेक को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा. उसकी सांस भी नहीं चल रही थी, जिसके कारण वह उसको तत्काल टेल्को अस्पताल ले गया, किन्तु डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दियाशुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. उसके भाई आकाश ने बताया कि विवेक नशे का आदी था. उसकी शादी 2019 में हुई थी. विवेक का एक बच्चा भी है. आकाश ने बताया कि विवेक 6 महीना पहले तक लाफार्ज कंपनी में काम करता था, लेकिन छह महीने से वह काम पर नहीं जा रहा था.
