गिरिडीह नगर निगम सफाई कर्मियों की आक्रोश रैली, 6 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

गिरिडीह झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली पूरे जिले में भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी 6 सूत्री मांगों को सार्वजनिक किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, सफाई कर्मी एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा को वरीयता के आधार पर नियमित किया जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर नियमितीकरण का निर्णय लिया जाए। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक में नियमित कर्मियों को पेंशन, ग्रेज्युटी और बीमा का पूर्ण भुगतान कराया जाए तथा वेतन और पेंशन स्थापना मद का आवंटन समय पर दिया जाए। इसके अलावा विगत एकरारनामा, जो राज्य सरकार और निकाय कर्मियों के बीच हुआ था, उसे जल्द कार्यान्वित करने की मांग उठाई गई। साथ ही मृत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के आश्रितों को नियमानुसार नियुक्ति देने की भी मांग की गई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो नगर निगम के लगभग 200 सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *