
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, चारों परिवार किसी कार्यक्रम में गए हुए थेइसी दौरान चोरों ने अलमारी तोड़कर गहनों और नकदी की चोरी कर ली. परिजनों का कहना है कि इस घटना में आसपास के लोगों की मिलीभगत हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. अचानक हुई इस बड़ी वारदात से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.
