जादूगोड़ा में विक्षुब्ध महिला ने खुले आसमान के नीचे बच्ची को दिया जन्म

Spread the love

आज का समाज कितना पतन की ओर बढ़ रहा है व कितना वहशी हो गया है जिसका जीवंत उदाहरण पोटका के झरिया गांव में देखने को मिली। जहां आज मंगलवार को सुबह अज्ञात विक्षुब्ध महिला ने अपनी बेटी को जन्म दिया। जिसे उसे न तो उसका पति या वहशी का का नाम व पता की जानकारी है।नौ महीने उसेअपने पेट में रखकर इस विक्षुब्ध महिला ने जादूगोड़ा के झरिया गांव में अपनी बेटी को जन्म दिया व इस दौरान असहाय पीड़ा सही
फिलहाल उसे यूसिल एम्बुलेंस से सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है जच्चा _ बच्चा दोनों सुरक्षित है।
अज्ञात बहशी को शिकर हुई पीड़िता अपने को जमशेदपुर के पारडीह निवासी बता रही है। असहाय पीड़ा के बीच नवजात बच्ची की किलकारी सुन पूरा गांव मदद में आगे आया। घटना आज सुबह छह बजे की है।सूचना पाते ही जादूगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नारायण मिश्रा दल_ बल के साथ पहुंचे व उसे यूसिल एम्बुलेंस की मदद से जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जच्चा _ बच्चा दोनों की जान बच गई। वह बोल पाने में असमर्थ है कि उसका पति कौन है कहा रहता है व खुद कहा से यहां तक पहुंचीहै। इस सवाल का जवाब जाने बैगर जादूगोड़ा पुलिस के लिए वहशी का पता लगाना व उसे सजा दिलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। बहर हाल देखना यह है पुलिस वहशी पति को खोज पाती है या नहींजिस पर लोगों की निगाहे पुलिस पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *