
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अनस जो डिमना NH-33 स्थित 5एस साइन कंपनी में कार्यरत हैं नायरा अपार्टमेंट से अपने दोस्त से मिलने नेचर पार्क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक (संख्या JH05DY4225) पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनका बैग व मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे।अनस ने विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने धक्का देकर उनका बैग छीन लिया और भागने का प्रयास किया। हड़बड़ी में बाइक मौके पर ही छोड़कर दोनों युवक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अनस के बैग में 10 हजार रुपये से अधिक नकदी और आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे।घटना की सूचना अनस ने तुरंत आज़ादनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 157/25 दर्ज किया और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं, बदमाशों की छोड़ी हुई स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान जल्द संभव है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है और पुलिस को ऐसी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक करती है और फरार दोनों युवकों को कब तक गिरफ्तार करती है
