
जिससे उत्पाद विभाग के एक सब इंस्पेक्टर अजिताभ कुमार को गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अजीत कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम धारूपुर में छापामारी करने गई थी। इस दौरान शराब भी बरामद हुआ। लेकिन इसी बीच शराब माफिया तथा अन्य लोगों ने अचानक एक्साइज विभाग की टीम पर हमला कर दिया। लाठी – डंडा तथा पथराव शुरू कर दिया। बताया जाता है कि किसी तरह पुलिसकर्मी वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि धारूपुर के वार्ड नंबर- 21 में यह वारदात हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है तथा घर पकड़ शुरू हो गया है।
