मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है

Spread the love

किराए के मकान में रहने वाली पिंकी देवी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगद, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान में लाखों के चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब पिंकी देवी अपने पति महेंद्र राणा के साथ राखी पर्व मनाने 8 अगस्त को कोडरमा गई हुई थीं सोमवार की शाम करीब सात बजे मकान मालिक ने फोन कर उन्हें ताले के टूटे होने और घर के भीतर सामान बिखरा होने की सूचना दी। रात करीब 10 बजे दंपती कोडरमा से लौटकर सीधे घर पहुंचे और स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए। पिंकी देवी ने बताया कि उनके पति लिफ्ट बनाने का काम करते हैं और वे घर पहुंचने पर देखा कि चोरों ने अलमीरा का लॉक तोड़कर 70 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, एलईडी टीवी और सोने के गहने उड़ा लिए। साथ ही पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया था। घटना की सूचना मानगो थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश दोनों है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *