
वंही झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी उनकी बहनों ने राखी बांधा साथ ही रघुवर दास ने अपनी बहन का पैर छु कर आशीर्वाद लिया, इसके अलावा काफी संख्या मे अन्य महिलाओ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राखी बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाई बहन का अटूट प्रेम का बंधन है रक्षा बंधन त्योहार है, जिसमे मातृ शक्ति का मान सम्मान करने कि प्रेरणा देता है, पूर्व मे ज़ब योद्धा युद्ध पर जाते थे, तब उनकी घर की महिलाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांध कर विदा करती थी, ताकि वे लोग युद्ध जीत सके, आज भी भाइयों को चाहिए की आज के दिन रक्षा बंधन के त्योहार पर संकल्प लें कि बहनों के साथ साथ सम्पूर्ण नारी शक्ति का सम्मान करेंगे और उनकी रक्षा करेंगे।
