
पीड़ित युवक सौभिक सरकार ने बाइक को कुछ देर के लिए स्कूल गेट के पास खड़ा किया था, लेकिन जब करीब आधे घंटे बाद लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।सौभिक सरकार साकची पुराने कोर्ट के पास ओल्ड बुक स्टोर के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोज़ाना की तरह उस दिन भी वे किसी जरूरी काम से शारदामणी स्कूल के पास आए थे और अपनी बाइक वहीं सड़क किनारे खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद जब वापस लौटे, तो बाइक को वहां न देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आस-पास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने तुरंत साकची थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दी है, जो घटना के समय क्षेत्र में घूमते हुए नजर आया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।साकची थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की चोरी की गंभीरता से जांच की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है।
