
अपनी इस परेशानी को लेकर बुधवार को महिला ओं ने मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और अपना गुस्सा जाहिर किया महिलाओं का कहना है कि उन्होंने पानी के कनेक्शन के लिए पैसे भी जमा किए हैं इसके बावजूद उन्हें सप्लाई पानी की सुविधा से वंचित रखा जा रहा है उनका साफ़ कहना है कि उन्हें टैंकर नहीं बल्कि सप्लाई पानी चाहिए जिसका पैसा उन्होंने दिया है लोगों का आरोप है कि दो साल से लगातार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम सिर्फ आश्वासन देता है और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल दिया जाता है प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें रोज़-रोज़ इस परेशानी से न जूझना पड़े
