
चांडिल। ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के झामुमो युवा जुझारु नेता राहुल वर्मा को सरायकेला खरसावां झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला सचिव तथा युवा नेता मिलन तंतुबाय को क्रीड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए राहुल वर्मा एवं मिलन तंतुबाय ने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करुंगा। दोनों को झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने बधाई दिया।
