पिंकी लायेक दुसरी बार बनी झामुमो महिला मोर्चा जिला सचिव

Spread the love

चांडिल सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल जिला पार्षद सदस्य पिंकी लायेक को दुसरी बार झामुमो महिला मोर्चा के जिला सचिव बनाया गया है। इससे पहले पिंकी महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उसके बाद जिला सचिव तथा इस बार भी पिंकी को जिला सचिव बनाया गया है। पिंकी लायेक ने शीर्ष नेतृत्व को उस पर दोबारा भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा मुझे जो शीर्ष ने दायित्व दिया है उस पर भरपूर खरे उतरने का कोशिश करुंगी। इस संबंध में झामुमो केंद्रीय समिति ने पत्र जारी कर दिया है। चांडिल के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पिंकी लायेक को बधाई दिया। झामुमो कार्यकर्ता एवं उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दें रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *