
चांडिल झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा स्वीकृत नीमडीह प्रखंड के शिवानंद प्लस टु उच्च विद्यालय चेलियामा तथा कुंकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा में निर्माण होने वाले विद्यालय चारदिवारी निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक सविता महतो नें शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक नें कहा दोनों विद्यालय में चारदिवारी का निर्माण कार्य करीब 70 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। उन्होंने चार दिवारी निर्माण कार्य करने वाले संवेदक को ससमय व गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। इसमौके पर असित पात्र, बासुदेव सिंह, परमेश्वर सिंह सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।