
जमशेदपुर, 12 जुलाई: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित गली में 10 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हमला चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर किया गया था। यह घटना साल 2022 में चक्रधरपुर में कमलदेव गिरी की हत्या का बदला लेने के लिए अंजाम दी गई थी।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला** – निवासी बजरंग टेकरी, वायरलेस मैदान के पास, बागबेड़ा
पवन कुमार – निवासी कीताडीह, परसुडीह थाना क्षेत्र
मोहम्मद वाजिद उर्फ बबलू – निवासी गाड़ी वान पट्टी, गफ्फार बस्ती, कीताडीह, परसुडीह
पुलिस ने इनके पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलबरामद की है।
इस घटना की जानकारी एसएसपी पीयूष पांडे ने साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि समरेश सिंह पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र, प्रभात सिनेमा के पास के निवासी थे और घटना के दिन किसी काम से खाओ गली आए हुए थे।
हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद 11 जुलाई को बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसमें डीएसपी मनोज ठाकुर समेत कई अधिकारी शामिल थे।
SIT द्वारा की गई तकनीकी जांच, सटीक सूचना औरसंदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने यह भी बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहासरहा है,
